राम नरायन जायसवाल
गोण्डा । कांग्रेस भवन में 72 वा गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने झंडा फहरा कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को याद किया तथा उनकी वीर गाथा का वर्णन किया ।इसके उपरांत संगठन सृजन अभियान के प्रभारी दुर्ग विजय सिंह” मान” ने कांग्रेस जनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भेजे गए नव वर्ष का कैलेंडर व डायरी देकर कांग्रेस के वरिष्ठ व अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
प्रभारी ने इसी क्रम में संगठन सृजन अभियान के तहत तेजी से अभियान को न्याय पंचायत वार शत- प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसका सभी कांग्रेसी जनों ने स्वागत किया और निर्धारित समय तक पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, महिला जिला अध्यक्ष रमा कश्यप ,महिला शहर अध्यक्ष रेनू वर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी ,पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी व अमरजीत सिंह सेवा दल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, शुक्ला प्रसाद शुक्ला ,जैनुल आब्दीन, कुतुबुद्दीन खान उर्फ डायमंड भाई ,मोहम्मद अहमद फारुकी, प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, सह मीडिया प्रभारी विकास मनोहर श्रीवास्तव ,आनंद शर्मा, वीरेंद्र वर्मा ,मुन्नीलाल नेता ,संत बक्श मिश्र, सत्येंद्र धर द्विवेदी, मुजिबुल हक, राम सिंह ,जलील खान, शहजादे मेवाती, मुरलीधर पांडे ,अरविंद सिंह ,इमरान खान, मोहम्मद शरीफ ,राजू कांग्रेसी, विनय धोबी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन सृजन अभियान के प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान ने करनैलगंज कांग्रेस प्रांगण में शहर अध्यक्ष सूफी वारसी पूर्व करनैलगंज नगर पालिका प्रत्याशी सलमान अंसारी सतीश श्रीवास्तव,सहित दर्जनों कारकर्ताओ के साथ झंडारोहण किया।