आरा मशीन चीज होने से अवैध लकड़ी कटाई करने वाले माफियाओं में मचा हड़कंप
बी.के.ओझा
मनकापुर , गोण्डा। टिकरी वन रेंज के अन्तर्गत मनकापुर में चल रही अवैध आरा मशीन को वन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है जिसके चलते वन माफियो मे हडकम्प मच गया है आरा मशीन संचालक के ऊपर वन विभाग पहले भी कर चुका है कार्यवाही लेकिन उसके उपरांत अवैध लकड़ियों की चीरान का संचालन जारी था।

बताते चलें की मनकापुर के शेख पुरवा गांव के निकट स्थित जय प्रकाश शुक्ला की आरा मशीन को वन विभाग के बन दरोगा विनोद पाठक के नेतृत्व में पूरी टीम पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध आरा मशीन को रविवार को सीज कर दिया है । वन विभाग के द्वारा निर्धारित नियम के तहत मशीन का रिनुअल 31 दिसंबर तक होना चाहिए लेकिन मशीन का रिनुअल नहीं कराया गया। इसके पहले भी बन दरोगा से मार पीट हुई थी। और अवैध कटान को लेकर आरा मशीन पर वन विभाग के द्वारा केस भी काटा गया था उसी आधार पर मशीन को वन विभाग के द्वारा सीज किया गया। वन विभाग से बन दरोगा विनोद पाठक ,अरुण त्रिपाठी इंद्रमणि सिंह ,रामजियावन सिंह ,और आशीष सिंह ,वनरक्षक रामकेश, सफीक, विनय ,अमरजीत और पुलिस उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव कांस्टेबल अंशुल सिंह, महिला कांस्टेबल बंदना भट्ट ,और राहुल गंगवार बृजेश यादव रमेश आदि लोग शामिल रहे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी टिकरी के संतोष मिश्रा ने बताया के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध आरा मशीन को सीज किया गया है। अवैध कटान को लेकर शासन की मंशाअनरूप कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी अवैध कटान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा व्यक्ति कितना भी पावरफुल क्यो न हो टिकरी रेंज के मनकापुर में चल रही आरा मशीन पर अगर जंगल और अन्य अवैध लकड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।