एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को हुई कोरोना की जांच के दौरान कोरोना 8 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें एक पत्रकार एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 5 स्टाफ व गांधीनगर मोहल्ले के 2 केस पाए गए हैं। लगातार करनैलगंज में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
नगर में अब तक 75 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं और प्रतिदिन जांच में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर के कुछ हिस्से सील है। वहीं उप जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय को भी सील करने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को भी जांच के दौरान करनैलगंज के एक पत्रकार एवं 5 स्टाफ कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य के नगर क्षेत्र के पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनकी सूची कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी को भेजी गई है। विद्यालय व मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।