संंजय यादव
गोण्डा।डा० आनन्दानंद त्रिपाठी उर्फ सजन त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा अपने पैतृक आवास स्वामीनारायण छपिया, कृषक इंटर कालेज गौर बस्ती से हाईस्कूल,इंटर और वी ए से एम ए पीचीडी जियारफ लखनऊ विश्वविद्यालय से अध्धयन किया। इस बड़ी सफलता का श्रेय डा० आनन्दानंद त्रिपाठी ने अपने पिता और माता और भाई पहलवान तिवारी को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सराहनीय योगदान से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
वहीं परीक्षा फल प्रकाशित होते ही उनके पैतृक गांव स्वामीनारायण छपिया एवं मसकनवा कस्बे में खुशियों का माहौल व्याप्त है। पूर्व मंत्री पंडित सिंह, सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, महेश तिवारी, सूर्य नारायण त्रिपाठी, पहलवान त्रिपाठी, अशोक सिंह, अनिल पाण्डेय, विक्की मिश्रा, संजय यादव ,जटाशंकर पाण्डेय,विनोद शुक्ला, राजीव शुक्ला,कप्तान तिवारी ,राम जन्म, सुभावन, सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।