वन विभाग ने अजगर को पकड़कर मझरा जंगल में छोड़ा
एन.के.मिश्रा
तिकोनिया, लखीमपुर खीरी। खैरटिया के एक खेत में दो अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। खेत में जब अजगर निकले तो उस खेत में किसान कंपाइन से धान काट रहे थे। अजगर दिखने से हड़कंप मच गया।
खैरटिया निवासी कुलविंदर सिंह कंपाइन से अपने खेत में धान की फसल काट रहा था कि अचानक दो अजगर दिखने से भगदड़ मच गई। अजगर दिखने से आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को बमुश्किल अपने काबू में किया। मौके पर मौजूद वन दरोगा हीरालाल ने बताया कि एक अजगर फीमेल था, जिसकी लंबाई करीब चार मीटर थी। जबकि दूसरा अजगर मेल था, जिसकी लंबाई करीब डेढ़ मीटर थी। दोनों अजगर को पकड़कर मझरा जंगल में छोड़ दिया गया है। इधर खेत में अजगर निकलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। इस अवसर पर मौजूद तमाम ग्रामीणों ने भी वन विभाग की अजगर पकड़ने में मदद की।