एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के इंडो नेपाल बॉर्डर से एक खतरनाक अलर्ट आया है जिसे लेकर जिले में चौकसी बढ़ा दी गयी है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया की नेपाल के जिला कंचनपुर के प्रशासनिक अधिकारी कृष्णानंद जोशी ने यह अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ की सीमा पर नेपाल में बह रही महाकाली नदी के धारचूला बांध पर बनी झील फट सकती है। ऐसा हुआ तो लखीमपुर खीरी में बह रही शारदानदी का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। लखीमपुर, पलिया, निघासन, धौरहरा का काफी इलाका बाढ़ की चपेट में आ सकता है। इस अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने संबंधित अभियंताओं व अधिकारियों को स्थित से अपडेट रहने को कहा है। आसन्न संकट के समय प्रभावी उपाय करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।