एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। गुरुवार को करनैलगंज के सोनवार धाम मन्दिर में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने बीते वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद नये पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें डॉ.अनिल कुमार शुक्ल को अध्यक्ष, शिवकुमार रामायणी को महामंत्री, शुभम पांडेय व पवन कुमार को उपाध्यक्ष, महन्थ बृजमोहन पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। अमित, विनय, मनीष, राहुल, अतुल शुक्ला, अवनीश व हनुमन्तलाल आदि लोग मौजूद रहे।