एन.के.मिश्रा
पलिया कला , लखीमपुर खीरी। नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचे एडीजी उत्तर प्रदेश एशियन सावत ने बार्डर के सीमाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित जानकारियां लेते हुए एडीजी ने बार्डर पर मादक पदाथों की तस्करी, मानव तस्करी, घुसपैठ आदि पर पूरी तरह से सतर्कता रखने के निर्देश दिये।बुधवार को भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर एडीजी उत्तर प्रदेश एशियन सावत का औचक निरीक्षण से सभी विभागों के हाथ पांव ठंडे पड़ गए हैं बताया जाता है सभी विभागों में बैठकर वार्ता की उसके बाद दोनों देशों के सुरक्षाबलों से जानकारियां लेते हुए हालचाल जाना है।
इसी बीच बॉर्डर पर तैनात सभी विभागों में हलचल तेज दिखी। इसके साथ ही उन्होंने सीमा पर संचालित गतिविधियों के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली और मौका मुआयना किया। इस मौके पर गौरीफंटा कोतवाल रामेश चंद्र यादव, चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट, नीरज सिंह खुफिया विभाग प्रभारी, जयशंकर सिंह सी.पी.ओ. एसएसबी जवान व नेपाल के वीरेंद्र सिंह भंडारी सशस्त्र सीमा बल, पुलिस राम प्रसाद अवस्थी आदि जवान मौजूद रहे।