एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का महिला जिला अध्यक्ष सुशीला पांडेय को नामित किया गया।
महासभा की जिला कार्यकरणी की एक बैठक राष्ट्रीय संरक्षक बैजनाथ दुबे के आवास पर किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न पर विचार विमर्श कर इस ब्राह्मण द्रोही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया गया। इसी बैठक में महिला जिलाध्यक्ष सुशीला पांडेय एवं करनैलगंज विधानसभा के पद पर संजय दुबे को मनोनीत किया गया। इस मौके पर मंडल प्रभारी विजय शुक्ला, मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला शिवम एवं जिला सचिव राजा बाबू तिवारी समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।