एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज,गोण्डा। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत बच्चों ने भी अपने गुल्लक सौंपकर अपना योगदान किया।
अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम करनैलगंज में सोमवार की शाम को नगर के तमाम बच्चों ने भैरवनाथ मंदिर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को अपने गुल्लक देकर अपना सहयोग प्रदान किया। अपने गुल्लक सौंपते हुए बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई पड़ रहे थे। इस मौके पर सरदार जोगिंदर सिंह जानी, हरिओम ओझा, अशोक कुमार सिंघानिया, अनिल गुप्ता, राजीव मोदनवाल आदि मौजूद रहे।