एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश मंत्री गजराज सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा को संगठन में शामिल करके प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। जो किसानों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उसका निराकरण कराएंगे। उनकी नियुक्ति पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।