एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। कवि भोलानाथ शेखर की जन्मतिथि 13 अक्टूबर 1912 निर्वाण तिथि 13 अक्टूबर 1965 उनके निवास स्थान विद्युत बाजार पर परिवार के सदस्यों के द्वारा बहुत सादगी के साथ बनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन डॉ प्रदीप टंडन के निर्देशन में हुआ। साहित्य अनुरागी लेखक, कवि विकास सहाय जी के द्वारा मां सरस्वती एवं कविवर भोलानाथ शेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । शेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उनके द्वारा प्रकाश डाला गया ।साथ ही साथ स्व शेखर के प्रपौत्र मास्टर उत्कर्ष,सर्जन, सार्थक, एकलव्य व उनके पोते रजत व युवराज शेखर ने तलवार चली पुस्तक के काव्य पाठकों को प्रस्तुत किया। शेखर जी के पुत्र गण रामगोपाल, कृष्ण गोपाल, विष्णु गोपाल द्वारा विकास सहाय जी को माल्यार्पण एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।