एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज सहकारी भूमि विकास बैंक का मनोहर नाथ तिवारी के निर्विरोध अध्यक्ष के चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके निवास परसा गोण्डरी में कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।
बुधवार को करनैलगंज भूमि विकास सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर मनोहर नाथ तिवारी का लोगों का मुंह मीठा करा कर प्रसन्नता व्यक्त की।
बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में भाजपा उम्मीदवारों को चुने जाने पर बधाईयों का तांता लगा रहा। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीराम सोनी, रामपाल शुक्ल, मेवाराम त्रिपाठी, आशीष सोनी, ओपी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।