भाजपा नेता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी सरोज रानी सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा कोरोना के चलते पीजीआई हॉस्पिटल में निधन
राम नरायन जायसवाल
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा बलरामपुर सरोज रानी सिंह का पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है वे कोरोना पॉजिटिव बतायी गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती सिंह के कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्षा के रहे प्रतिनिधि प्रदीप मिश्र ने बताया है कि पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी सरोज रानी सिंह पुत्र वैभव व विवेक उर्फ गुड्ड को कोविड पॉजिटिव होने पर लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसमें विवेक उर्फ गुड्डू सिंह की रिपोर्ट स्वस्थ होने पर निगेटिव आई थी जिनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि को करीब दस बजे सरोज रानी सिंह की तबीयत बिगडने के बाद उनकी मृत्यु पीजीआई हॉस्पिटल में हो गयी है। वे 71 वर्ष की थी। उन्होंने बताया है कि श्री सिंह बलरामपुर व गोण्डा दोनो संसदीय सीट से सांसद रहे है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज रानी सिंह वर्ष 2000 में बलरामपुर से जिला पंचायत अध्यक्षा चुनी गई थी। उनका अंतिम संस्कार कोविड 19 प्रोटोकाल के तहत लखनऊ में किया जायेगा।
श्रीमती सिंह के निधन की खबर सुनते ही गोण्डा बलरामपुर दो जिले में शोक व्यापत हो गया है। गोण्डा उनके निवास सर्कुलर रोड तमाम लोगों का जमवाडा लग गया है शोक व्यक्त कर लोगों ने श्रंद्धांजलि दी है।