एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू डिग्री कालेज में गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में बैचारिक संगोष्टी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.आरबी सिंह के द्वारा माता सरस्वती एंव अमर शहीदो के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने गीत व भाषण के माध्यम से शहीदो को नमन किया एवं देशभक्ति की भावना का संचार किया।
प्राचार्य ने अपने सम्बोधन के माध्यम से सभी को स्वार्थहित से ऊपर उठकर देशहित में निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. राजमणि मिश्र द्वारा किया गया और इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. ममता मिश्र, डॉ. मार्शल स्टॅलिन, उमेश पाठक, रविन्द्र प्रताप सिंह, विजय यादव, प्रेम तिवारी, अमित सिंह, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप सिह, ब्रजेश सिंह, स्वामी नाथ चौधरी, शिव कुमार मौर्य आदि सभी प्राध्यापक और छात्राध्यापिका वंदना जायसवाल, रश्मि जायसवाल, रजनी जोशी, साक्षी सिंह ने अपने विचार ब्यक्त किये।