राम नरायन जायसवाल
गोण्डा। दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर गांधी पार्क गांधी प्रतिमा के सामने कई समाजिक संगठन राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना हाथरस व बलरामपुर में दलित युवती के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर वामपंथी मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे वही बलरामपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को डीएम के माध्यम से भेज। प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं को रोक पाने में भाजपा योगी सरकार विफल है। हाथरस में दलित लड़की के साथ गैंगरेप वहां के प्रशासन ने रात में शव को दाह संस्कार करा दिया घर के परिवार नहीं रहे मीडिया के साथ डीएम एसपी का व्यवहार ठीक नहीं था दलित परिवार से गांव में मीडिया को जाने नहीं दिया जा रहा है। कई राजनीतिक पार्टी संगठन को भी प्रशासन ने जाने की अनुमति नहीं दी जिसको लेकर प्रदेश भर में आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त जिसको लेकर विरोध जताया विरोध स्वरूप उपवास पर लोग रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका महिलाओं ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार विरोधी स्लोगन लिखा हुआ सरकार खिलाफ नारे लगाते हुए गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर गोंडा के सपा पदाधिकारी प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं लड़कियों के साथ बाढ रहे अपराध गैंगरेप बेरोजगारी भ्रष्टाचार के विरोध में सपाइयों ने सत्याग्रह कर दिया मौन धरना सपा कार्यालय पर सपा के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ करके मौन धरना दिया।