एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। एक महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि बीते 23 अगस्त की शाम को उसका पति कहीं गया था। वह घर मे कार्य कर रही थी। जिसका फायदा उठाते हुये उसे घर मे अकेली देखकर गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर मे पहुंच गया और उसका हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुँच गए। अपने को फंसता देखकर व्यक्ति गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।