एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दीपायन स्कूल में रिटायर्ड एम्प्लाइज वेलफेयर एशोसिएशन (रीवा )की नवीन कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्ष यज्ञ दत्त मिश्र, कार्यकारिणी अध्यक्ष डा दया नन्द शुक्ल, संयोजक चंद्र शेखर मिश्र, महामंत्री ईश दत्त मिश्र सात उपाध्यक्ष तीन मंत्री व 17 कार्यकारिणी सदस्य हैं। कुल 31 सदस्य है।रीवा करीब 500 सदस्यों की सीनियर सिटीजन की जिले की महत्वपूर्ण संस्था है। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी बनाये गए। सदस्यों की स्वास्थ्य, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का पुनः संकल्प लिया गया। संस्था के व्हाट्सएप्प ग्रुप को एडमिन मोड में लाने का निर्णय हुआ। 17 जनवरी को 12 बजे से दुखहरण नाथ मंदिर मोहल्ला मिश्राना पर गरीबों को खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम होगा । इसके लिए सदस्यों से आर्थिक सहयोग मांगा गया।अब कार्यकारिणी की अवधि 5 वर्ष की जगह तीन वर्ष ही होगी। संयोजक श्री मिश्र ने बीते पांच साल के कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। श्री शुक्ल ने संस्था की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन मनमोहन तिवारी ने किया।अध्यक्ष की अनुमति से सभा का समापन हुआ।