एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ग्राम कंजेमऊ में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने व संचालन दीपक कुमार पाठक ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस सरकार में गरीब, किसान, व्यापारी व महिलाएं सुरक्षित नही है। चोरी, डकैती, लूट व हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई है। अपराधी खुलेआम जनता के बीच घूमकर अनेको तरह के अपराध कारित कर रहे हैं। उन पर अंकुश लगाने में यह सरकार पूरी तरह से विफल है।
जिससे जनता की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कहे जाने वाले किसान पहले से ही अनेको सम्याओं से घिरे थे। भाजपा सरकार ने कृषि विल पास करके किसानों की समस्या और बढ़ा दी है। कामेश प्रताप सिंह, चन्द्रेश प्रताप सिंह, जगपाल सिंह आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। राहुल सिंह, अयोध्या प्रसाद तिवारी, राजकुमार पांडेय, धर्मराज यादव व मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।