एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले मैगलगंज मंडी में किसान आज अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए। धानो की भरी दर्जनों ट्राली 15 15 दिन से खड़ी है। तौली नही जा रही हैं।
मजबूरन किसान व संगठन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिला प्रभारी गुरपेज सिंह सिद्धू मंडल महामंत्री लखनऊ ,पिनदर सिंह सिद्धू लखीमपुर, जिला मीडिया प्रभारी प्रगट सिंह सिद्धू ,सीतापुर मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह आदि दर्जनों किसान सुबह से धरने पर बैठे है। अभी तक डिप्टी आरएमओ लाल मणि पांडेय ने अनशन स्थल पर जाने की आवश्यकता नही समझी। किसानों का स्पष्ट आरोप है कि पांडे कभी भी काल नही उठाते है।