पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह ने गौरा विधानसभा के भोपतपुर बाजार में चौपाल लगाकर किसानों को किया संबोधित।
संंजय यादव
गौरा ,ग़ोण्डा ।किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा: रामप्रताप सिंह ◆◆◆◆
गौरा ,ग़ोण्डा ।समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को भोपतपुर बाजार में एक चौपाल के माध्यम से किसानों को संबोधित किया गया । पूर्व विधायक ने कहाँ केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश के योगी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार के गलत नीतियों के चलते किसान से लेकर आमजन परेशान है। यह सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।

किसानों के हितों के साथ समझौता नही किया जायेगा इसके लिये समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहाँ की प्रदेश सरकार झूठ का डिंडोरा पीट रही है। उन्होंने कहाँ किसान अपनी फसल बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर है। आवारा पशु किसानों के फसल बर्बाद कर रहे है।लगभग एक माह से किसान अपनी मांगों को लेकर इस ठंड में धरने पर बैठे है।

ठंड के कारण 36 से अधिक किसान मर चुके है। लेकिन यहाँ सरकार किसानों को सुनने वाली नही है। अगर गन्ना का मूल्य आजतक किसी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है तो वो समाजवादी सरकार है।

वही किसानो की भीड देख छपिया पुलिस के छूटे पसीने चौपाल से बनायी रखी दूरी सपा नेता /किसान सरकार को जमकर सुनाई खरी खोटी बताया मोदी योगी को किसान विरोधी तब तक चलेगा विरोध जब तक नया कृषि कानून वापस नही हो जाता है ।

इस कार्यक्रम में सपा नेता पहलवान त्रिपाठी ,अनिल पाण्डेय, जयसेन सिंह,अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष महबूब भाई,बब्बू सिंह,प्रधान प्रतिनिधि अवध राम वर्मा प्रधान रिंकू सिंह ,अब्दुल मन्नान , कन्हैया, राजेश सिंह,शहजाद ,बाबर हुसैन, सहित समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
