एन.के.मिश्रा
पलियाकलां (खीरी )। बी.एच.शु. लिमिटेड पलिया कलां के गेट नंबर 5 पर चीनी मिल मजदूर संघ के तत्वाधान में सरकार के द्वारा पारित किए गए श्रम कानून व इकाई स्तर पर चीनी मिल कर्मचारियों का शोषण हुआ। उनकी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया भारी तादाद में कर्मचारियों ने इसका समर्थन किया और धरने को सफल बनाया चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी , मंत्री राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, संयुक्त मंत्री विनोद मौर्या, कमलेश उपाध्याय ,कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ,संगठन मंत्री रईस अंसारी दीपक शर्मा, मुजीब अहमद ,रेशम लाल, सुनील प्रजापति, केदार अनिल कुमार ,आरिफ बेग, राजेश कुमार यादव राम रमाशंकर आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने धरने पर अपनी अपनी सहभागिता दिखाई।