एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आज लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा में ग्रामसभा इब्राहीम पुर कालोनी में किसानों के समर्थन में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय राजभर जी के नेतृत्व में जन चौपाल लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया।इसमें पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सरदार परमिन्दर सिंह ,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मा.भगवान दास मझवार ,ग्रामसभा अध्यक्ष भगौती राजभर,पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ दक्षराज कुमार गौतम ,रामू राजभर,संतोष राजभर एवम गांव के किसान गण मौजूद रहे।