राम नरायन जायसवाल
गोण्डा। जिले में देर शाम सैम्पल रिपोर्ट आने के बाद 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है जिसको लेकर एक्टिव मरीजों की संख्या 32हो गयी है।
बताते चले देर शाम 08 और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 03 मरीज नगर क्षेत्र के तथा 05 मरीज ग्रामीण क्षेत्र के है। नगर क्षेत्र के मरीजों में 2 मरीज पटेल नगर तथा एक मरीज रानी बाजार क्षेत्र का है।
जिले में अब तक 141 पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमे 106 पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर घर जा चुके है। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है एक्टिव केसो की संख्या कुल 32 बताया जा रहा है।