राम नरायन जायसवाल
गोण्डा। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ कोविड 19 अस्पताल का उद्घाटन करने आये थे इसी बीच पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ जिला प्रशासन का रवैया ठीक नही नही था जिला प्रशासन के रवैये से नाराज मीडिया कर्मी भड़क गए प्रशासन के अफसरों से तीखी झड़प के बाद मीडिया कर्मी जिला अस्पताल के बाहर आकर प्रदर्शन किए।
बताते चले गुरूवार के सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल में बने कोविड-19 अस्पताल का उदघाटन करने पहुंचे। इसके पहले ही जिला अस्पताल को पुलिस द्वारा छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए कोविड हॉस्पिटल का उदघाटन करने गुरुवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार रहा। सड़क की सफाई व्यवस्था को लेकर घंटों नगर पालिका कर्मी झाड़ू लगाते रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।बताया जाता है कि मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज करने से प्रशासन द्वारा रोका गया जिसकी वजह से मीडियाकर्मी भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया माइक आईडी तथा कलम को रखकर विरोध जताया।यह कोई पहली बार नही हुआ है इसके पहले भी जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के दौरे में मीडिया के लोगों को प्रवेश से रोका जा चुका है।