एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र में पालतू कुत्ते ने वृद्धा महिला को बुरी तरह नोच डाला । महिला की मौते पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम कोल्हौरी निवासी माया देवी (60) घरों में मजदूरी करती है। महिला गांव के ही जयमल सिंह के यहां जा रही थी। उनके घर मे बाहर बंधे पालतू कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। थानाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि घटना का पता चला है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।