एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। नगर के संतोषी माता मन्दिर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उनके आदर्शों से सीख लेने की प्रेरणा ली।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी, ग्रामीण अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित, जिला कार्यसमिति श्रीराम सोनी, श्रीनारायण भट्ट, आशीष सोनी, संतोष गुप्ता, चंदन गौड़, सचिन गुप्ता, प्रशांत सिंह, नरेंद्र सोनी, शिवकुमार दीक्षित सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
दूसरी तरफ जय जवान-जय किसान का नारा बुलंद करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज मे फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जगदीश्वरनन्द मिश्रा, संयोजक जोगिंदर सिंह जानी, डॉ सुरेश चंद्रा, ओमप्रकाश तिवारी, बृजेश जायसवाल, माता प्रसाद, आकाश गौड़, सहित संगठन के व हॉस्पिटल कर्मचारी उपस्थित रहे।