एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। आर्यकन्या इंटर कालेज लखीमपुर में मिशन शक्ति पर बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना की उप निरीक्षक मधु ठाकुर ने महिला कानूनों, हेल्पलाइन नम्बर, सुरक्षा आदि के बारे में छात्राओं को बृहद जानकारी दी। आरक्षी नीलम सांगवान ने कविता सुनाकर छात्राओं को उत्साहित किया।
एसआई ट्रेफिक सूर्य मणि यादव ने यातायात, कय्यूम जरवानी ने बाल संरक्षण की जानकारी दी। इस अवसर पर जयश्री सक्सेना सहित शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। संचालन क्षमा टण्डन व आभार प्रदर्शन प्राचार्या डॉ ज्योति तिवारी ने किया।