एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाईन्स में नोडल अधिकारी श्रीमती सुजाता सिंह पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह, सखी समूह, ब्लाॅक मिशन समूह की महिलाओं व महिला ग्राम प्रधानों के साथ संगोष्ठी की गई । जिसमें महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।
इसी क्रम में जनपद खीरी के प्रत्येक थानें पर संबंधित क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी की गई जिसमें क्षेत्रांतर्गत महिलायें, आशा बहू, आॅगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ महिला अधिकारों व उनकी सुरक्षा व महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया और शासन प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाऐं जैसे़- डायल 112,1090 आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।पुलिस लाईन्स में पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी द्वारा लिंग संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी द्वारा वेबीनार के माध्यम से समस्त थानों की महिला आरक्षियों व विभिन्न महिला संगठनों के साथ संवाद स्थापित किया गया।