एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करनैलगंज की नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम नगर के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में सम्पन्न हुआ। पूर्व में नगर की अध्यक्षता कर रहे रवींद्र नाथ पाण्डेय व नगर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वाहन किया। उसके बाद अब नए नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष डॉ. पुनीत सिंह, नगर मंत्री अभिनव सिंह, उपाध्यक्ष, रमेश पाण्डेय को दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा सुनील ओझा, अनुराग मिश्र व कुलदीप, अनुपम मौर्य, देवानंद, राजन, सोनू पाल, अमित कौशल, मयंकर मिश्र, शिवम सुल्तानिया, अमर सिंह को परिषद में नए पदाधिकारी के रूप में दायित्व दिये गए हैं। जिसमें विभाग प्रमुख अध्ययन द्विवेदी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में अतिथि धनंजय मणि त्रिपाठी, संजय यज्ञसैनी, कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पांडेय, पीयूष राम त्रिपाठी, सूरज शुक्ल, किशन पाण्डेय, जितेंद्र शुक्ल व नगर के कई छात्र मौजूद रहे।