एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। बजाज ग्रुप की खंभारखेडा मे चीनी मिल मे पेराई सत्र 2020-2021का शुभारंभ यूनिट हेड रविन्द्र कुमार तिवारी द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया।शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिल परिसर मे बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन शुरू हुआ।मिल के यूनिट हेड रविन्द्र तिवारी क्षेत्रीय विधायिका मंजू त्यागी कि उपस्थिति में मिल के केन कैरियर मे गन्ना डालकर शुभारंभ किया।।
इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष के के बर्मा जिला पंचायत सदस्य मिथलेश सिंह,सुमित त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिवंश लाल वर्मा, अखिलेश वर्मा, चीनी मिल अधिकारी चंद्रवीर सिंह, हेम प़काश,सुबोध गुप्ता, डी पी एम तिरपाठी,अभिशेक अग्रवाल, बिक्रमजीत भोगल सहित सैकड़ों कि संख्या मे मिल कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।