एन.के.मिश्रा
पलियाकलां, लखीमपुर खीरी।कपकपाती ठंड को देखते हुए पलिया उप जिलाधिकारी अमरेश कुमार व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने सभी चौक चौराहों पर लगे अलाव के बारे में जायजा लेने के लिए भ्रमण किया।
इस दौरान नगर के लोगों से भी अलाव जलाने के बारे में जानकारियां ली तभी लोगों ने उप जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान बताया कि नगर में अलाव की व्यवस्था ठीक है और हम लोग जहां भी चौराहे पर जा रहे हैं वहां पर अलाव की व्यवस्था दिख रही है। इसी दौरान उप जिला अधिकारी व तहसीलदार पूछताछ करने के बाद आगे की ओर रवाना हो गए। वही पीडब्ल्यूडी के बाहर बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया जहां पर मौजूद नगर पालिका ईयो महेंद्र कुमार चौधरी से रैन बसेरे में रख रखाव व साधों सामान की जानकारियां ली। वही उपजिलाअधिकारी अमरेश कुमार ने बताया सभी स्थानों पर अलाव भी जलवाए जा रहे हैं और व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है। वही उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया की बढ़ती हुई ठंड एवम शीतलहर के दृष्टिगत रात्रि भ्रमण के समय यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी निराश्रित व्यक्ति खुले में न सोए।
यदि कोई भी ऐसा व्यक्ति सड़क अथवा दुकानों/ मकानों के किनारे सोता दिखे तो तत्काल इसकी सूचना दी जाय एवम उनको रैन बसेरे में पहुंचाने कि व्यवस्था की जाय।