एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी गई। करनैलगंज विधानसभा नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित दीपक तिवारी, संतोष निषाद, रोहित कश्यप, अन्नू निषाद, मुकेश कुमार कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा के नवल किशोर पारीक, नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी, कन्हैया लाल वर्मा, श्याम किशोर मिश्रा, अर्चित पांडेय, शिवम सोनी, रोहित सोनी, जोगिंदर सिंह जानी, चंद्रशेखर गोस्वामी, आशीष गिरी बाबा सहित क्षेत्र के सभी लोगों ने बधाइयां दी। तथा केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया।