डाक्टर ओ.पी.भारती
वजीरगंज,गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक प्रशिक्षण के 13 वे तथा 14 वे बै च का प्रशिक्षण दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज में शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सन्दर्भदाता के रूप में एआरपी धीरेंद्र सिंह संजय कुमार घनश्याम मौर्य बृजेश कुमार तथा अशोक कुमार ने प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण को संपन्न कराया। प्रशिक्षण की मानीटरिंग सीमेट इलाहाबाद द्वारा वेब कैमरा के माध्यम से की जा रही है। प्रशिक्षण में आधार शिला क्रियान्वयनसंदर्शिका के 16 सप्ताह की वार्षिक कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। एआरपी धीरेंद्र सिंह द्वारा समय सारणी और संदर्शिका पर कार्य करने और प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया गया। एआरपी घनश्याम मौर्य ने वातावरण का उद्देश्य और आवश्यकता तथा उसके परिणाम पर विस्तृत चर्चा की ।प्रशिक्षण में सुनील कुमार शालिनी सिंह रिंकी सिंह अशोक सिंह राम प्रकाश द्विवेदी राहुल शुक्ला संजूलता तिवारी,नीरज,मालती,जीतसिंह,रविन्द्र कुमार,संजय गुप्ता,श्रद्धा सिंहआदि प्रतिभागियों ने बहुत सुंदर कविता कहानी को हाव भाव से सुना कर विभिन्न गतिविधियां भी कराई।