एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी , अजय कुमार लल्लू आदि नेताओं की गिरफ्तारी के बाद लखीमपुर में कचहरी के पास अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन ले जाया गया ।जहां निजी मुचलका भरने के बाद रिहा कर दिया।आज राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेन्द्र कुमार “पंकज”सोशल मीडिया के जिला संयोजक ललित मिश्रा यूथ कांग्रेस के महामंत्री मनोज यादव पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री इकबाल अहमद खान किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हर्षित सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी कार्यालय प्रभारी रवि गोस्वामी जिला महामंत्री रवि तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार हुए।