डाक्टर ओ.पी.भारती
वजीरगंज,गोण्डा।मनकापुर -मसकनवा हाईवे मार्ग पर बाइक से मायके जा रही पीछे बैठी महिला अमवा जंगल के पास एका बाइक से गिरने के चलते सर में आयी गंभीर चोट के चलते एम्बुलेंस से मनकापुर सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया है।
बताते चले कि मगंंलवार वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरिया निवासिनी उषा सिंह 42 पत्नी उमापति सिंह मंगलवार को अपने भतीजे सुधाकर सिंह के साथ आपने मायके बभनान के पास उसका गांव जा रही थी सुबह लगभग आठ बजे के करीब मनकापुर मसकनवा हाईवे मार्ग पर अमवा जंगल जंगल में पहुंचने पर एका एक बाइक से नीचे गिर गयी जिसके चलते सिर गंभीर चोटे आने से घायल हो गयी। तत्काल 108 एम्बुलेंस से मनकापुर सीएचसी पहुंच गया जहां पर डॉक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया है। घर पर मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में में शोक व्यापत हो गया है।