एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय पर एस्कार्ट ट्रैक्टर शो रूम का आज नगर से सटी बहराइच रोड पर भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सेल्स चीफ प्रकाश बोरा ने बताया कि एस्कार्ट ने एक वर्ष में एक लाख ट्रैक्टर बेंचे है। पावर ट्रैक ट्रैक्टर की खूबी प्रत्येक किसान जानता है। डीजल की न्यूनतम खपत है।
आज ट्रैक्टर के बिना कृषि की कल्पना नही की जा सकती। रीजनल मैनेजर दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि कम्पनी के कार्यकर्ताओं के कॉलर पर जय किसान लिखा है जो इस बात का प्रमाण की कम्पनी किसान को ही सर्वाधिक इज्जत देती है। एरिया मैनेजर आलोक जायसवाल ने आज बिके 25 ट्रैक्टर की चाभी मालिको को सौंपी।
प्रतिष्ठान के मालिक विमल शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रसिद्ध ब्यापारी व ट्रैक्टर तथा टू व्हीलर विक्रेता भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्र ने पूरी व्यवस्था का सफल संचालन किया। कम्पनी के अधिकारियों के आने पर बैंड बाजा के साथ साफा पहना कर किसानों ने स्वागत किया।