एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश के सिंचाई मंत्री डाक्टर महेन्द्र सिंह रविवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने करनैलगंज पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देकर सकरौरा घाट को पौराणिक एवं पर्यटन स्थल घोषित कर जीर्णोद्धार कराने की मांग की तो सिंचाई मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ सीधे सकरौरा घाट पहुंच गए।

उन्होंने निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि यह कार्य जल्द ही करा दिया जाएगा। विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के आश्वासन बाद सिंचाई मंत्री महेंद्र नाथ सिंह, नानक चंद्र लरवमानी उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी लरवनऊ ने रविवार को ऐतिहासिक सकरौरा घाट का निरीक्षण किया।

घाट पर संबंधित कार्यकर्ताओं से उस विषय पर चर्चा की तथा आश्वासन दिया की सीघ्र ही घाट का उद्धार कार्य कराया जायेगा।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री कन्हैयालाल वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्चित पांडेय, उपाध्यक्ष आशीष गिरी उपाध्यक्ष नमामि गंगे के मुकेश वैश्य, क्षमेश्वर पाठक, नरेंद्र सोनी आदि लोग कार्यकर्ता मौजूद रहे।