एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। यूपी की पहली गवर्नर सरोजिनी नायडू के जन्म दिन को सपा राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रही है। मेमोरियल हॉल मैदान सपा महिला शाखा की ओर से महिला घेरा बनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष राम पाल यादव ने कहा कि कि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। सदस्य राज्यसभा रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार महिला अपराध नही रोक पा रही। तृप्ति अवस्थी ने आंगनबाड़ी का मानदेय बढाने की मांग की। कहा 102 एम्बुलेन्स से लाखों जच्चा बच्चा को मदद मिली है। साजिया, मीरबानो, पारुल गुप्ता आदि दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उत्कर्ष वर्मा, यशपाल चौधरी, सुनील लाला, राम सरन, आरए उस्मानी (सभी पूर्व विधायक) , शशांक यादव एमएलसी, अनुराग पटेल, मुन्ना यादव, नरेश यादव, जिला महासचिव अंसार महलूद मौजूद रहे।