-बीडीओ ने कहा होगी जांच
बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती समूह की महिलाएं
एन.के.मिश्रा
धौरहरा ,लखीमपुर-खीरी।समूहों को संचालित करने वाले अध्यक्ष पर एक समूह की महिलाओं ने रिस्वतखोरी का आरोप लगाया है।महिलाओं ने समूह के माध्यम से काम न दिए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करके बीडीओ को शिकायत की है।
ईसानगर के अम्बेडकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के अध्यक्ष बलजीत सिंह व नसीम पर रिस्वतखोरी का आरोप लगाया है।समूह की अध्यक्ष गौरा देवी,कोषाध्यक्ष अनीता व सचिव गुड्डी देवी ने बताया कि उक्त समूह संचालक ने दूसरी न्याय पंचायत में कार्य करने वाले गुलशन रजा स्वयं सहायता समूह को यूनिफार्म सिलाई का काम दे दिया है।जबकि हसनपुर कटौली में अम्बेडकर स्वयं सहायता समूह पहले से ही कार्य करता चला आ रहा है।यह भी बताया गया कि समूह ग्राम संगठन से नही जुड़ा है।जबकि उसके पास पहले से ही 19 ग्राम सभाएं मौजूद है।महिलाओं का आरोप है कि समूह के अध्यक्षों ने हजारों की रकम लेकर समूह को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।यही नहीं मा वैष्णो स्वयं सहायता समूह व महाबली स्वयं सहायता समूह को भी ब्लाक कर दिया।आरोपों की लंबी फेरिहस्त लेकर पहुचीं महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी को शिकायत की है।
बताते चलें कि विकास खंड ईसानगर में समूह संचालक इन दिनों भ्रष्टाचार के घोर आकंठ में डूबे है।यही नही यूनिफॉर्म के वितरण में भी कमीशन खोरी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं ने शिकायत की है,साथ ही रिस्वतखोरी का आरोप भी लगाया है।शिकायत पर जांच की जा रही है।आरोप साबित होने पर कार्रवाई के लिए सीडीओ को अवगत कराया जाएगा।