एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। किसानों की समस्याओं के साथ-साथ किसान बचाओ रणनीति के तहत 7 दिसंबर को किसान यात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पर किसान विरोधी सरकार का विरोध किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन का समर्थन देते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किसान यात्रा करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत करनैलगंज विधानसभा मुख्यालय से 7 दिसंबर को किसान यात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पर पहुंचा जाएगा और विरोध दर्ज कराया जाएगा। जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं में किसानों का धान खरीद न होना, गन्ना मूल्य बढ़ोतरी एवं गन्ना बिक्री में किसानों की समस्याओं के साथ-साथ अन्य समस्याओं को लेकर विरोध यात्रा निकाली जाएगी।