एन.के.मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर-खीरी)। भारत विकास परिषद गोला के द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला में बालिकाओं को आत्मरक्षा में कुशल बनाने हेतु 15 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ जूनियर विभाग की प्रधानाचार्या मधु त्रिपाठी व परिषद अध्यक्ष डॉ0 सौरभ दीक्षित ने किया। संचालन सचिव गुरुदेव शर्मा ने किया।
भारत विकास परिषद के प्रशिक्षण शिविर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षक शाहबाज अली ,राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण विजेता मयूरी चैहान तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रजत विजेता साक्षी राज ने बालिकाओं को प्रथम दिन ताइक्वांडो की प्राथमिक जानकारी दी व उनको आत्मरक्षा हेतु पेन, सेफ्टी पिन, हेयरपिन आदि से स्वयं की रक्षा करने के विभिन्न तरीके सिखाए। परिषद अध्यक्ष डॉ0 सौरभ दीक्षित ने बताया कि ’मिशन शक्ति’ का आरम्भ प्रदेश में सरकार द्वारा अक्टूबर 2019 में किया गया था। जिसका उद्देश्य बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में 1090,1076,112,181जैसी टोल फ्री सुविधाओं का त्वरित उपयोग करना तथा अपने साहस व ताकत के द्वारा अराजक तत्वों से निबटने में सक्षम बनाना है।संरक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने इस अवसर पर बालिकाओं से कहा कि वे अपनी झिझक तोड़ें और समाज में आगे आएं और स्वयं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाएं। अंत मे आभार प्रकट करते हुए मधु त्रिपाठी ने उपस्थित 55 बालिकाओं से कहा कि 15 दिन के प्रशिक्षण के उपरांत उनको स्वयं के आत्मविश्वास में हैरतअंगेज परिवर्तन देखने को मिलेगा।