एसपी सिंह / ज्ञान प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को चिन्हित करने का फैसला किया है। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज के अधीक्षक डॉ.सुरेश चन्द्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ 2 जनवरी से होगा, जो लगातार 12 जनवरी तक चलता रहेगा। टीबी रोग से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क दवा इलाज किया जायेगा। साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। इसके लिये स्वस्थ्य कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार अभियान चलाकर लोगों को स्वस्थ्य बनाने व टीबी रोग फैलने से रोकने के लिये यह अभियान चला रही है।