बी.के.ओझा
मनकापुर ,गोण्डा।स्वामी विवेकानंद इन्टर कालेज, मनकापुर में विवेकानंद जी की जयंती मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता पं.राम हौसिला शर्मा (संस्थापक एवं नियंत्रक) ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाआध्यात्मिक एवं भारतीय संस्कृति के युगदृष्टा स्वामीचार्य जी ने उनका स्वागत किया| पं. राम हौसिला शर्मा जी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा निबन्ध एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही झंझरी एवं मनकापुर ब्लॉक के समस्त एकल विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उनकी भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसमें दौड़, कूद, रस्साकशी आदि प्रमुख थीं। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शास्त्री नगर मोहल्ले में भी बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई पूजा मानमोहिनी द्वारा माल्यार्पण किया गया। तथा स्वामी जी के विचारों से लोगों को अवगत कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सर्वेश भट्ट, मनकापुर खण्ड के संयोजक तथा जिला मंत्री विजय बहादुर, गतिविधि प्रमुख महेश शर्मा, कृष्ण कुमार पटवा, लक्ष्मी सिंह झंझरी संघ प्रमुख, अध्यापक श्री निवास उपाध्याय, पन्नालाल गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, राजकुमारी यादव, अशोक तिवारी, अनिल पान्डेय, अफसार अहमद सिद्दीकी, अतुल उपाध्याय, गोविन्द मिश्र एवं झंझरी ब्लॉक की अध्यापिका प्रीती दूबे, गुड़िया,प्रिन्सी मनकापुर ब्लॉक की अध्यापिका एकता उपाध्याय, संयोगिता, सोनाली तथा छपिया ब्लॉक की अध्यापिका सुनीता वर्मा आदि उपस्थित रहीं| इन सभी प्रमुख कार्यों का संचालन विद्यालय के अध्यापक अनिल पान्डेय ने किया।