एन.के.मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर-खीरी। उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प0श्यामबिहारी मिश्र (पूर्व सांसद ) के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में 6 दिवसीय आंदोलन के चौथे दिवस गोला मंडी समिति के गल्ला व सब्जी व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मंडी सचिव से उनके कार्यालय में पहुँच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र मंडी सचिव को दिया।
जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की भावनाओं का आदर करते हुए अविलम्ब मंडी शुल्क को समाप्त करने की घोषणा करना चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष पटेल अशोक कनौजिया ने युवा व्यापारियों का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा व्यापारी जाग चुका है, अब वह किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दास्त नही करेगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से वीरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह, सोमेश गुप्ता, कपिल मिश्रा, राम शरण गुप्ता, सुखदेव प्रसाद, पंकज सिंह सभासद जमाल अहमद राइन, सुभाष गुप्ता, गुंजन मिश्र, विनोद गुप्ता, शिवम गुप्ता, आकाश वर्मा, प्रमोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल, गुंजन गुप्ता , मनोज गिरी, बेंचेलाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।