एन.के.मिश्रा
धौरहरा (लखीमपुर-खीरी)।ईसानगर थाना क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ रेप और मर्डर का मामला शांत भी न हो पाया था। इस बीच दुराचार की एक और कोशिश से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव की एक दलित किशोरी अपने बहनोई के घर गई थी। जहां बीती रात वह छत पर सो रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक छत पर चढ़ आया। जिसने किशोरी के कपड़े उतार दिए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तब किशोरी की आंख खुल गई और वह शोर मचाने लगी। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे। तब आरोपी भाग गया।इस बात की जानकारी पीड़िता के पिता को हुई। तब सुबह उसने ईसानगर थाने पर तहरीर दी। पिता की तहरीर पर ईसानगर पुलिस ने मोहित पुत्र हरनाम के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच ईसानगर थाने के उपनिरीक्षक देशराज सिंह को दी गई है।